डीएम-एसएसपी ने खंगाली कैदियों की बैरक, जेल प्रशासन को किया सतर्क

जिला कारागार का निरीक्षण करते डीएम-एसएसपी

मीरजापुर, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . मीरजापुर जिला कारागार में sunday काे उस समय हलचल मच गई जब जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और वरिष्ठ Superintendent of Police सोमेन बर्मा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण करने पहुंचे. अधिकारियों के अचानक पहुंचते ही जेल प्रशासन सतर्क हो गया और पूरे परिसर में गतिविधियां तेज हो गईं.

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कैदियों की बैरक, भोजनालय, चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित जेल की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. कैदियों से भोजन, उपचार और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली.

अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाए रखने के लिए जेल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a Comment