
जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भीलवाडा-द्वितीय टीम ने Monday को केशव पोरवाल हॉस्पिटल भीलवाड़ा के मेडिकल ऑफिसर डॉ पंकज छीपा को ग्यारह लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. यह रिश्वत Chief Minister आयुष्मान योजना का बिल पास करने की एवज मांगी गई थी.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी भीलवाड़ा-द्वितीय को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके अस्पताल ( सिद्धी विनायक हॉस्पिटल भीलवाड़ा) के Chief Minister आयुष्मान आरोग्य योजना के बिलों को नोटिस नहीं देने व अनियमितता सैटल करने व बिल पास करने की एवज में मेडिकल ऑफिसर डॉ पंकज छीपा रिश्वत मांगी जा रही है. जिसके बाद परिवादी को आरोपित डॉ पंकज छीपा के पास भेजकर नियमानुसार रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया तो आरोपित द्वारा 9.50 लाख रुपये डॉ कुलदीप (सीनियर डॉक्टर) के लिये एंव 1.50 लाख रुपये स्वयं के लिए रिश्वत की मांग की गई. जिस पर एसीबी भीलवाड़ा-द्वितीय पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ पंकज छीपा को मांग के अनुसरण में 2 लाख Indian चलन मुद्रा के असल नोट एवं 9 लाख के डमी नोट की रिश्वत राशि (कुल 11.00 लाख रुपये) लेते गिरफ्तार किया गया.
—————
(Udaipur Kiran)
