Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : खेल अकेडमी जा रही छात्रा पर कुत्ते ने किया हमला, कई जगह काटा

लड़की पर हमला करते कुत्ता।

-छात्रा के पिता ने पुलिस को दी कुत्ता मालिक की शिकायत

हिसार, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर के सेक्टर 16-17 में स्कूटी सवार एक लड़की पर

अचानक कुत्ते ने हमला करके उसे घायल कर दिया। लड़की स्कूटी से गिर गई। इसके बाद कुत्तों

ने लड़की के पैर पर काटा। हालांकि, पास ही टहल रही कुत्ते की मालकिन ने उसे बचा लिया। कुत्ता इसके बाद भी नहीं रुका। करीब 10 सेकेंड बाद कुत्ता फिर से आया और लड़की

पर झपट पड़ा। इसके बाद कुछ लोगों ने डंडा लेकर कुत्ते को दौड़ाया। लड़की ने पास के ही

पार्क में छिपकर अपनी जान बचाई। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़िता

सेक्टर-16 की रहने वाली लगभग 14 वर्षीय सौम्या है। वह 9वीं की छात्रा है। घटना वाले

दिन वह अपने नाना के घर से बॉस्केटबॉल एकेडमी जा रही थी। लड़की के पिता सुनील राठी रेलवे

में ठेकेदार हैं। सुनील राठी ने गुरुवार काे बताया कि सौम्या को कुत्ते ने हाथ-पैर में 4 जगह काटा है। उन्होंने

कुत्ते की मालकिन जोगिंद्र पाल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। वह सेंट

सोफिया स्कूल में टीचर हैं। ठेकेदार सुनील राठी ने बताया है कि वह सेक्टर 16-17 में

रहते हैं। गत दिवस शाम को करीब साढ़े 4 बजे उनकी बेटी सौम्या राठी अपने नाना के घर से

अपनी खेल एकेडमी स्मॉल वंडर स्कूल में जा रही थी। त्रिवेणी पार्क के ठीक सामने मकान से एक कुत्ता बाहर आया और उसने बेटी पर अचानक हमला कर दिया। सुनील

ने बताया कि कुत्ते की मालकिन वहीं खड़ी रही। बेटी ने बचाव में उस लेडीज के पीछे छिपने

की कोशिश की, मगर उस कुत्ते ने मेरी बेटी को चार जगह काट लिया। एक जगह से मांस का टुकड़ा

बाहर आ गया।

एक पड़ोसी बुजुर्ग ने मेरी बेटी को बचाया, मगर वह मालिक खड़ी तमाशा देखती

रही। उन्होंने बताया कि हमारे पास किसी अनजान नंबर से फोन आया तो हम तुरंत वहां पहुंचे

और अपनी गुड़िया को लेकर मेडिसिडी अस्पताल गए और उसका इलाज शुरू करवाया। इलाज करवाने

के बाद हम उस पते पर गए, ताकि कुत्ते की इंजेक्शन हिस्ट्री देख सकें और बेटी का सही

ढंग से इलाज करवा सकें, मगर उन्होंने गेट नहीं खोला। सुनील राठी का कहना है कि आसपास

के लोगों ने बताया कि यह कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है। कुत्ते के मालिक

पर उचित कार्रवाई की जाए और कुत्ते को किसी ऑब्जर्वेशन हाउस में भेजा जाए, ताकि भविष्य

में किसी और को नुकसान न पहुंचा सके। पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *