सूरत में एक ही दिन ब्रेनडेड चार व्यक्तियों के 20 अंगों का दान

नई सिविल अस्पताल में 151 सफाई बहनों को ब्लैंकेट भेंट

यजुवेन्द्र दुबे

सूरत, 09 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Gujarat के सूरत शहर में एक ही दिन, एक साथ चार व्यक्तियों के अंगदान की ऐतिहासिक घटना हुई. यह देश में शायद पहली ही बार है कि एक शहर में एक दिन इतने बड़े स्तर पर चार ब्रेनडेड घोषित व्यक्तियों के अंगदान हुए हों. इन चारों व्यक्तियों के कुल 20 अंगों का दान किया गया, जिससे अंगों की प्रतीक्षा में बैठे कई मरीजों को नया जीवन मिलेगा.

यह कार्य अंगदान जनजागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रणेता दिलीप दादा देशमुख के जन्मदिन पर किया गया. दिलीपदादा देशमुख लंबे समय से समाज में अंगदान के जनजागरण के लिए कार्यरत हैं.

अंगदान जनजागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रणेता दिलीप देशमुख ने (Udaipur Kiran) से विशेष बातचीत में बताया कि चार ब्रेनडेड घोषित व्यक्तियों के कुल 20 अंगों से अनेक मरीजों को नया जीवन मिलेगा. यह सूरत के लिए ही नहीं बल्कि देश के अंगदान के इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्षों से मैं अंगदान के कार्यक्रम को आयोजित कर रहा हूँ. मैं खुद लिवर फेलियर से पीड़ित होकर ट्रांसप्लांट करा चुका हूँ और अब अंगदान के लिए जन जागरूकता फैलाने में लगा हूँ. मैं चाहता हूँ कि रक्तदान की तरह अंगदान के प्रति भी लोग जागरूक हों और अंगदान करने की तरफ आगे बढ़ें.

नर्सिंग काउंसिल के उपाध्यक्ष इक़बाल कड़ीवाला ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोग स्वेच्छा से अंगदान के प्रति जागरूक बनें और अंगदान जनजागृति अभियान एक जनांदोलन बने. अंगदान जैसे कार्य के साथ एक ही दिन चार सफल अंगदान होना दिलीपदादा देशमुख के जन्मदिन को वास्तव में सार्थक और प्रेरणादायक बना दिया है.

ब्रेनडेड घोषित इन चार लोगों ने किया अंगदान

1- नई सिविल अस्पताल – 48 वर्षीय कैलास रामू आहिरे (मूल निवासी: कुथरमारे, धुले, Maharashtra)

कैलासभाई के किडनी, लीवर और कॉर्निया का दान किया गया. कैलासभाई खेत मजदूरी करते थे. बाइक दुर्घटना में गंभीर सिर चोट लगने के बाद उन्हें नंदुरबार से रेफर कर 6 दिसंबर की शाम सूरत की नई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आठ दिसंबर की रात 9:38 बजे उन्हें ब्रेनडेड घोषित किया गया. परिवार को समझाने पर उन्होंने अंगदान की सहमति दी. नई सिविल का यह 86वां सफल अंगदान रहा.

2- एएआईएचएमएस अस्पताल, नाना वराछा – दो अंगदाताओं के अंगदान.

46 वर्षीय हीराबेन मनहरभाई प्रजापति

55 वर्षीय मनुभाई जेरामभाई काचा

इन दोनों के 4 किडनी, 2 लीवर और 4 आंखों का दान हुआ.

3- किरण अस्पताल, कतारगाम –

68 वर्षीय छगनलाल छगनलालभाई के 2 किडनी, 2 आंखें और लीवर का दान किया गया.

———-

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment