
जनता दर्शन में Chief Minister योगी ने सुनीं करीब 200 लोगों की समस्याएं
गोरखपुर, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन गाेरखपुर में sunday सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने फरियादियाें काे आश्वस्त किया कि ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे. हर पीड़ित की शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा. उन्हाेंने फरियादियाें की समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियाें काे
निर्देशित किया.
गाेरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में sunday सुबह Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने करीब दाे साै लोगों की समस्याओं का सुना. औ जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही. कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक Chief Minister खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं. Chief Minister ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण कराएं.
इस माैके पर Chief Minister ने सभी फरियादियाें काे आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे. किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का त्वरित और पारदर्शिता से निस्तारण कराया जाए.
जनता दर्शन में कुछ लोगों ने जमीन कब्जाने की शिकायत पर Chief Minister योगी ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर यदि कोई कब्जा करने की कोशिश करे तो उसे ठीक से सबक सिखाया जाए. गरीब की जमीनों पर दबंग या माफिया का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. Chief Minister ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए. जनता दर्शन में अंबेडकरनगर से आई एक महिला ने बाजार गए अपने बच्चे के साइकिल सहित गायब होने की पीड़ा बताई. इस पर Chief Minister ने अधिकारियों से कहा कि इस प्रकरण को संवेदनशीलता से लिया जाए और बच्चे का पता लगाने को जरूरी कदम उठाए जाएं.
जनता दर्शन में इस बार भी कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. Chief Minister ने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद किया और उन्हें मदद का भरोसा दिया. याेगी ने और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें. Chief Minister विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी. एक महिला ने किडनी के इलाज में डायलिसिस कराने की जरूरत और उसके लिए धनराशि न होने की बात कहने पर Chief Minister ने मौके पर मौजूद अफसरों को निर्देशित किया कि डायलिसिस के लिए पैसे की व्यवस्था कराई जाए. उन्होंने महिला को यह कहते हुए भरपूर आत्मीय संबल दिया, ‘घबराओ मत उपचार की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी.’ Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में परिजनों के साथ बच्चों पर खूब प्यार-दुलार बरसाया. उन्होंने इन बच्चों चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया. Chief Minister ने Saturday को भी जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं थीं.
—————
(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा
