
धौलपुर, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर Saturday को डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि आज डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि है. डॉ अंबेडकर संविधान के शिल्पी एवं सामाजिक न्याय के महान सूत्रधार और समता के पथप्रदर्शक थे. उन्होंने समाज में समानता और न्याय के लिए संघर्ष किया. कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य बाचाराम बघेल, राघवेंद्र उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, जिला मंत्री हरेंद्र राव, सोशल मीडिया प्रभारी ऋतिक वर्मा एवं जाटोली मंडल संयोजक प्रदीप सिसोदिया सहित अन्य उपस्थित रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / प्रदीप
