Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

डॉ. अर्शी नाज वुमन्स ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित

jodhpur

जोधपुर, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जोधपुर की नर्सिंगकर्मी डॉ. अर्शी नाज को जयपुर में आयोजित समारोह में वुमन्स ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शी इंस्पायर एवं हाईपेज के तत्वावधान में जयपुर के एक होटल में आयोजित वुमन्स ग्लोरी अवार्ड समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे तथा हाईपेज के सीईओ गौरव गौतम ने डॉ. अर्शी नाज को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर इम्पैक्ट क्रिएटर: समाज में परिवर्तन लाने वाली प्रभावशाली महिला श्रेणी में उनके उल्लेखनीय सामाजिक, शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय योगदान के लिए सम्मानित किया। गौरतलब है कि डॉ. अर्शी नाज जोधपुर के ईदगाह क्षेत्र निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद साजिद की पुत्री हैं, जबकि उनकी माता शहनाज बानो गृहिणी हैं।

जयपुर से जोधपुर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर परिवारजनों एवं मित्रों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. अर्शी नाज पिछले सात वर्षों से एम्पॉवरिंग डॉटर्स ग्रुप सोसायटी से जुडक़र ग्रीष्मकालीन शिविरों के माध्यम से शिक्षा एवं कौशल से वंचित बालिकाओं के कल्याण निरंतर कार्य कर रही हैं। साथ ही वे पिछले आठ वर्षों से रॉबिनहुड आर्मी के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता में सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *