Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: चीनी मिलों को आधुनिक तकनीक से हाइटेक बनाएंगे: डा. अरविंद शर्मा

सोनीपत सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सहकारी चीनी मिल के 50वें पेराई सत्र का शुभारंभ करते हुए
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा किसानों को सम्मानित करते हुए
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा किसानों को सम्मानित करते हुए

-चीनी मिलों में 36

लाख क्विंटल गन्ने की बढ़ी गन्ना आवक

सोनीपत, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गुरुवार को

सोनीपत सहकारी चीनी मिल के 50वें पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि

चीनी मिलों को आधुनिक तकनीक

से हाइटेक बनाएंगे। पुराने गन्ना किसानों को दोबारा मिलों से जोड़ने के प्रयासों का

परिणाम है कि प्रदेश की चीनी मिलों में इस वर्ष 36 लाख क्विंटल गन्ने की बढ़ोतरी दर्ज

की गई है। सोनीपत क्षेत्र में भी गन्ना उत्पादन में 5 से 7 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व

में राज्य सरकार चीनी मिलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चीनी के साथ-साथ एथनोल, गुड़

और परिष्कृत चीनी जैसे अन्य उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा दे रही है। एथनोल की पेट्रोल

में मिलावट होने के कारण इसकी मांग अधिक है और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में इसके

मूल्य भी बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिलों को आधुनिक तकनीक से हाइटेक

बनाने की दिशा में भी कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष अगेती किस्म के गन्ने

का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का 408 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित

किया गया है, जो देश में सर्वाधिक है। पिछली पेराई में किसानों को कुल 1211 करोड़ रुपये

का भुगतान किया गया, जिनमें से 103 करोड़ रुपये सोनीपत मिल से संबंधित किसानों को मिले।

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू होने से किसानों की मिल पहुंचने में लगने वाला समय 10 से

12 घंटे कम हुआ है। कटाई तथा श्रम संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु सब्सिडी पर हार्वेस्टिंग

मशीनें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया

कि उनका गन्ना पूरी तरह खरीदा जाएगा और किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिल तक आने वाले सभी रास्तों की जाँच कर आवश्यक

मरम्मत तुरंत कराई जाए। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक कैप्टन

शक्ति सिंह ने बताया कि मिल में किसानों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसानों व

मजदूरों के लिए अटल कैंटिन की व्यवस्था की गई है, जहाँ मात्र दस रुपये में भोजन दिया

जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे साफ-सुथरा गन्ना लेकर आएँ ताकि रिकवरी

प्रतिशत बेहतर रहे।

समारोह में सीजन 2024-25 में सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने

वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मिल गेट पर सर्वाधिक गन्ना लाने वाले गांव के महेन्द्र

सिंह (28757 क्विंटल) और खरीद केंद्र पर सर्वाधिक गन्ना देने वाले किसान यूनिस अली

(9300 क्विंटल) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से सबसे

पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों को भी सम्मान दिया गया।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *