
कानपुर, 30 नवम्बर (Udaipur Kiran) . कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में छूटना नहीं चाहिए. जिन लोगों के फॉर्म अब तक नहीं भरे गए हैं, उनके घर जाकर फॉर्म भरवाएं. यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है. यह बातें sunday को उप Chief Minister डॉ. ब्रजेश पाठक ने कही.
आज Uttar Pradesh के उपChief Minister डॉ. ब्रजेश पाठक ने गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की वास्तविक प्रगति का आंकलन करने के लिए स्वयं बूथ पर पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया. उनके साथ भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी मौजूद रहे.
उप Chief Minister ब्रजेश पाठक और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल सीसामऊ विधानसभा के चुन्नीगंज मंडल स्थित पीएसजीएम मेमोरियल पोलिंग सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने बूथ संख्या 41 से 47 तक अब तक वितरित किए गए न्यूमरेशन फॉर्म, उनकी प्राप्ति, जमा होने की स्थिति तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की.
उन्होंने बूथ टीमों को फॉर्म सत्यापन, त्रुटिहीन प्रविष्टियों और समयबद्ध जमा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा. इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी सभी मंडल एवं बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ इस अभियान में जुटें. निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए समय-विस्तार का अधिकतम उपयोग करें ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके.
जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित सीसामऊ विधानसभा के कौशलपुरी मंडल के वार्ड पांच के बूथ नंबर 157 से लेकर 170 तक व कल्याणपुर विधानसभा गीता मंडल के बूथ नंबर 170 से लेकर 186 तक कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर लोगों को न्यूमरेशन फॉर्म जमा करने का आग्रह किया और बूथों का निरक्षण किया और बी एल ओ से जमा फॉर्म की स्थितियों पर चर्चा की.
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर हेल्प डेस्क सक्रिय रहे और हर कार्यकर्ता घर–घर पहुँचकर मतदाता सहायता का दायित्व निभाए. साथ में अभिनव दीक्षित राजेश जोशी,भानु सिंह रीता पासवान धीरज साहू आदि रहे.
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने वार्ड 81 के बूथ नंबर 222 से 224 तक घर घर सम्पर्क कर न्यूमरेशन फॉर्म जमा करने का आग्रह किया. उपChief Minister के इस स्थलीय निरीक्षण से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ और गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति देने का संदेश स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ.
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
