Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

अम्बरीष में दिखती थी डॉ.लोहिया की छवि : डॉ. शुक्ल

अम्बरीष कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए
डॉ शुक्ला को सम्मानित करते हुए

हरिद्वार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरिद्वार के पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ नेता सोम त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि अम्बरीष कुमार का जीवन हमें संघर्ष की प्रेरणा देता है। आज के दौर में जब सरकार सारे अनैतिक हथकण्डे अपनाकर देश के संविधान और लोकतंत्र को कुचलना चाहती है तब अम्बरीष जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्य वक्ता रजनीकांत शुक्ल ने कहा कि अम्बरीष जी को उत्तरप्रदेश विधानसभा में पहली बार निर्वाचित होने पर सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब मिला जो कि हरिद्वार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा अमरीश जी एक जुझारू नेता थे। उनमें डॉक्टर राममनोहर लोहिया की छवि के दर्शन होते हैं।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि अम्बरीष जी का जीवन गांधी, नेहरू, अम्बेडकर, लोहिया जी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि अम्बरीष जी का जीवन हमें प्रेरणा देता हैं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश और समाज का मार्गदर्शन करें।

वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि अम्बरीष कुमार जी ने जीवन पर्यन्त धर्मनिरपेक्ष ताकतों का ध्वजवाहक रहे और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर, श्रमिक यूनियन अध्यक्ष मुकुल जोशी और श्रमिक नेता राजेंद्र चुटैला, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने भी विचार रखे।

गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामयश सिंह, वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा, राजबीर सिंह, वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह,इरफान अंसारी, इसरार अहमद,नईम कुरैशी, चौधरी करतार सिंह खारी,शहर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव पाराशर, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ,रचना शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *