Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में अलीपुरद्वार के डॉ स्वल्पा कुमार रॉय

Dr. Swalpa Kumar Roy

अलीपुरद्वार, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । अलीपुरद्वार के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के प्रोफेसर डॉ स्वल्पाकुमार रॉय ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी साइंटिस्ट ऑफ द वर्ल्ड की शीर्ष सूची में जगह बनाई है।

अलीपुरद्वार निवासी प्रोफेसर की ऐसी सफलता को शिक्षा जगत अकल्पनीय मान रहा है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी हर साल शोधकर्ताओं के काम के आधार पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची प्रकाशित करती है। इस साल 19 सितंबर को प्रकाशित सूची में अलीपुरद्वार जिले के घाघरा गांव निवासी तथा कलकत्ता विश्वविद्यालय और भारतीय इंजीनियरिंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान शिवपुर के पूर्व छात्र डॉ स्वल्पा कुमार रॉय का नाम शामिल था। ‘साइंटिस्ट ऑफ द वर्ल्ड’ में इस साल की सूची में शीर्ष दो प्रतिशत शोधकर्ताओं में उनका नाम दूसरी बार शामिल किया गया है। उन्होंने ‘इमेज प्रोसेसिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ श्रेणी में यह स्थान हासिल किया है।शोधकर्ता वर्तमान में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार स्थित सरकारी इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन महाविद्यालय (एजीईएमसी) के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में अध्यापन कर रहे है।

डॉ स्वल्पा कुमार रॉय ने कहा, इस सफलता के पीछे मेरी मां का योगदान है। मैं इसी तरह अपना काम करता रहूंगा। मैं लंबे समय से ‘पृथ्वी अवलोकन एवं सुदूर संवेदन’ की उन्नत तकनीकों पर शोध कर रहे है। अब तक उनके कुल 63 लेख प्रकाशित हो चुके है। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी के इंजीनियरिंग शिक्षक मेंटरिंग फेलोशिप कार्यक्रम के लिए लगातार दो बार नामांकित किए गए थे।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *