मतगणना की ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बलों का ड्रेस रिहर्सल, बॉडी प्रोटेक्टर , हेलमेट, लाठी के साथ रिहर्सल

अररिया फोटो:पुलिस ड्रेस में जवान
अररिया फोटो:रिहर्सल कराते डीएसपी

अररिया 13 नवम्बर(Udaipur Kiran) . अररिया कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में होने वाले मतगणना में सुरक्षा और विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जिला पुलिस बलों को भारी संख्या में तैनाती की जा रही है.भारी संख्या में तैनात होने वाले पुलिस बलों को सभी उपस्कर और उपकरणों के साथ तैनात किया जाएगा.इसको लेकर गुरुवार को पुलिस लाइन में विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त बल का बॉडी प्रोटेक्टर,हेलमेट,लाठी एवं अन्य उपकरणों के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया.यह रिहर्सल पुलिस उपाधीक्षक यातायात फखरे आलम और डीएसपी हेडक्वार्टर मनोज कुमार सिंह के देखरेख में एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर हुआ.

विधानसभा चुनाव की मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने एवं कठोर सुरक्षा प्रबंधन,विश्वास बहाली तथा विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह रिहर्सल कराया गया,जिससे मतगणना के दौरान किसी तरह की हो हंगामा पर पुलिस बल स्थिति से निबट सके.

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Leave a Comment