Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

तेज रफ्तार का कहर, तीन गाड़ियों को टक्कर मारकर चालक फरार

Fir

शिमला, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी शिमला से सटे सुन्नी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक चालक ने सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों व सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद वह मौके से वाहन समेत फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसे लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जैशी गांव निवासी हुकम चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे जैशी शराब ठेके के पास यह हादसा हुआ। आरोपी तिलक शर्मा पुत्र स्वर्गीय शीश राम अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (नंबर HP-02A-0818) में जैशी-भराड़ा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो कार नंबर HP-63A-3765 और इग्निस कार नंबर HP-52C-8589 को टक्कर मार दी। इसके बाद उसकी गाड़ी सामने से आ रही एक अन्य कार नंबर HP-63C-6583 से भी टकरा गई।

टक्कर के बाद आरोपी चालक ने मौके पर रुकने के बजाय अपनी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया। मामले की पुष्टि के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *