Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

यमुना नदी में गिरा वाहन, चालक की मौत

एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक का किया शव बरामद

उत्तरकाशी, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जनपद के नौगांव के पास स्टोन क्रेशर निकट जटा में डंपर वाहन सोमवार प्रातः अनियंत्रित होकर यमुना नदी में लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई।

घटना सोमवार की है नौगांव स्थिति जटा स्टोन क्रेशर के निकट डम्फर वाहन संख्या-यूके 07-सीडी-3406 जो आज तड़के दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

सूचना पर पुलिस,एसडीआरएफ,फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को यमुना नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डंपर में सवार चालक जगदीप पुत्र चैन सिंह (30) निवासी-ग्राम सुनारा, पुरोला की मौके पर मृत्यु हो गई।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *