Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

मालिक से झगड़ा होने पर ड्राइवर ने की मासूम की हत्या

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बाहरी उत्तरी जिले के नरेला इलाके में मंगलवार दोपहर पांच साल के मासूम बच्चे की उसके पिता के ड्राइवर ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपित बच्चे को पहले बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और वहां ईंट व चाकू से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में पहले एक अपहरण की कॉल आई। जिसे बाद में नरेला थाने को ट्रांसफर किया गया। जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता का पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था और अचानक लापता हो गया। परिवार ने आसपास तलाश की, तो बच्चे का शव पास ही रहने वाले ड्राइवर नीटू के कमरे से बरामद हुआ। आरोपित नीटू शिकायतकर्ता के यहां ड्राइवर था और कुछ ही दूरी पर किराए के मकान में रहता था।

जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के पास 7–8 “चैंपियन” वाहन हैं। सोमवार शाम उसके दो ड्राइवरों नीटू और वसीम के बीच शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वसीम ने मालिक से शिकायत की। जिस पर मालिक ने नीटू को थप्पड़ मारकर डांट दिया। इसी बात से नीटू नाराज हो गया। बदला लेने की नीयत से उसने मंगलवार को मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और वहां ईंट व चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उक्त मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित नीटू फिलहाल फरार है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *