हिसार : नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों के चालक व हेल्पर हड़ताल पर

हड़ताल के दौरान खड़ी कचरा उठाने वाली गाड़ियां.

उचित वेतन व sunday का अ​तिरिक्त मेहनताना न दिए जाने का आरोप

हिसार, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उचित वेतन न दिए जाने का आरोप लगाते हुए नगर निगम

के वार्ड एक से 10 तक कचरा उठाने वाली गाड़ियों के चालकों व हेल्परों ने Monday को

हड़ताल कर दी. सभी ने बरवाला चुंगी के पास धरना देकर करीब 200 से 250 कर्मचारियों ने

निगम और ठेकेदार व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया और नारेबाजी की.

नारेबाजी करके हड़ताल कर रहे इन चालकों व हेल्परों का कहना है कि वे ठेकेदार

के माध्यम से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उचित वेतन नहीं मिल रहा है और न ही समय

पर भुगतान किया जाता है. कर्मचारी शुभम ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी की उनकी मांग पर नगर

निगम प्रशासन या ठेकेदार ने कोई ध्यान नहीं दिया है. कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें

sunday सहित सप्ताह के सभी दिन काम करना पड़ता है, लेकिन अतिरिक्त काम के बदले कोई

भुगतान नहीं दिया जाता.

उनकी मुख्य मांगों में पूरा और समय पर वेतन भुगतान, मेहनताने में बढ़ोतरी और

sunday को काम करने पर अतिरिक्त भुगतान शामिल है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी

मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कचरा गाड़ी नहीं चलेगी और घर-घर से कचरा नहीं उठाया

जाएगा.

उधर, हड़ताल के कारण वार्ड 1 से 10 में कचरा संग्रहण पूरी तरह बाधित रहा, जिससे

लोगों को घरों में ही कचरा रोकना पड़ा. नगर निगम प्रशासन पर अब इस समस्या के समाधान

का दबाव बढ़ गया है, क्योंकि कर्मचारियों ने वेतन और काम की शर्तों में सुधार होने

तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है.

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Leave a Comment