Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

मैक्सिको के तिजुआना में सरकारी दफ्तर पर ड्रोन हमला, कोई हताहत नहीं

मेक्सिको सिटी, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तरी मैक्सिको के सीमावर्ती शहर तिजुआना में बुधवार को एक अपराधी गिरोह ने राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय पर ड्रोन हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला अस्थायी रूप से तैयार किए गए विस्फोटक उपकरण के जरिये किया गया था, जिसमें कीलें और धातु के टुकड़े भरे हुए थे।

हमला अटॉर्नी जनरल के एंटी-किडनैपिंग यूनिट के कार्यालय के बाहर हुआ। विस्फोट से आसपास खड़ी कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

बाजा कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल मारिया एलेना आंद्रादे ने बताया कि इस हमले के पीछे एक बड़ा संगठित अपराध गिरोह शामिल है, हालांकि उन्होंने उसका नाम बताने से इंकार कर दिया। हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने तिजुआना में सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

तिजुआना शहर अमेरिकी सीमा से सटा हुआ है और लंबे समय से ड्रग तस्करी और गैंग हिंसा के लिए कुख्यात रहा है। अधिकारियों का मानना है कि यह हमला अपराधी समूहों द्वारा सरकारी कार्रवाई के खिलाफ दबाव बनाने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *