Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

डमटाल में 20.09 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

चिट्टे के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ।

धर्मशाला, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुये एक नशा तस्कर से 20.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही की गई है। पुलिस थाना डमटाल के तहत माजरा नौशहरा चौक में गश्त व नाकाबन्दी के दौरान संदीप कुमार उर्फ चीकू पुत्र स्व. अवतार सिंह निवासी गांव माजरा डाकखाना छन्नी तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा के कब्जे से 20.09 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिस पर उपरोक्त आरोपी को गिरफतार करके उसके खिलाफ़ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। एसपी ने बताया कि उपरोक्त मामले की जांच में यह पाया गया है कि गिरफतार आरोपी कुख्यात नशा तस्कर है। जिस पर नशा तस्करी के चार अन्य मामले भी दर्ज हैं।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *