Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

सिलीगुड़ी में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Arrest

सिलीगुड़ी, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और भक्तिनगर थाना की पुलिस ने शालुगाड़ा फोर लेन फ्लाईओवर के नीचे शनिवार देर रात अभियान चलाकर 20 किलो सादा पाउडर, 820 ग्राम ब्राउन शुगर, एसिड व लिक्विड की बोतलों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के नाम जलपाईगुड़ी निवासी अजीत राय (24), मालदा निवासी सईदुल शेख (48) एवं बिहार के रहने वाले विनय कुमार (22) और तसरूद्दिन (25) है। बरामद सामान की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। भक्तिनगर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई जुट गई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *