Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
DELHI

ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने दिल्ली के महरौली इलाके में एनफोर्समेंट ड्राइव चलाया

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने साउथ दिल्ली के महरौली में एक विशेष छापेमारी और एनफोर्समेंट ड्राइव चलाया। यह ड्राइव दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देशों पर चलाया गया, जिसका मकसद दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और बेहतक क्वालिटी की दवाएं उपलब्ध कराना था।

इस कार्रवाई के दौरान ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीमों ने साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में रिटेल और होलसेल दवा फर्मों के 37 इंस्पेक्शन किए। इसके नतीजे में 26 फर्म ड्रग्स रूल्स के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई गईं और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और रूल्स के तहत दोषी पाए गए फर्मों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की दवाओं के कुल 265 ड्रग सैंपल परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु एकत्र किए गए ताकि उनकी गुणवत्ता एवं निर्धारित रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स के अनुरूपता की जांच की जा सके।

दिल्ली सरकार के नकली दवाओं के खिलाफ अपने सख्त रुख को दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की नीति राजधानी दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की है। जब तक मैं दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री हूं, पूरी दिल्ली में किसी को भी नकली दवाएं बेचने की इजाजत नहीं है। सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ़ बेहद सख्त और लगातार छापेमारी की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *