पट्टों की रजिस्ट्री बंद होने से भूमाफियाओं को होगा फायदा,जनता होगी परेशान: खाचरियावास

जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचारियावास ने आरोप लगाया हैै कि राजस्थान सरकार ने अपना और भूमाफियाओं का फायदा देखते हुए सोसायटी पट्टों पर भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं करने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस नियम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
खाचरियावास ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पहले भूखंड रजिस्ट्री कम दाम में आसानी से हो जाती थी, लेकिन अब नए नियम के अनुसार सरकार पट्टों की रजिस्ट्री नहीं करेगी और नाम ट्रांसफर के नाम पर भूमाफिया भारी वसूली का खेल चालू करेंगे, जिसकी सीधी मार आम आदमी की जेब पर पड़ेगी। इस सरकार के राज में भूमाफियाओं की मौज है और आम आदमी का मरण है।
—————
(Udaipur Kiran)



