Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पश्चिम विक्षोभ के चलते चार दिन बदला नजर आएगा मौसम, चढ़ेगा पारा

माैसम

जयपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 18-22 दिसंबर को बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में बुधवार को शेखावाटी व उसके आस-पास के शहरों के साथ पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिली। कई जगहों पर विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर से भी कम देखने को मिली। प्रदेश के 24 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। चार शहरों का रात का पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गय। 3.7 डिग्री के साथ नागौर की रात सबसे सर्द रही।

मौसम विभाग के अनुसार नागौर के अलावा फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 3.8, लूणकरणसर का 4.3, डूंगरपुर का 4.9, सिरोही और सीकर का 5.5, माउंट आबू का 5.9, वनस्थली का 6, चूरू का 6.5, अलवर और झुंझुनूं का 7.4, फलौदी और बीकानेर का 7.7, पाली का 7.8, भीलवाड़ा का 7.9,डबोक का 8, श्रीगंगानगर और पिलानी का 8.1, अजमेर का 8.8 और जैसलमेर का 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। 32 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 14.9 डिग्री के साथ प्रतापगढ़ की रात सबसे गर्म रही। जयपुर के दिन के पारे में बढ़ोतरी और रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के दिन के पारे में 1.4 डिग्री बढ़ोतरी और रात के पारे में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 18-22 दिसंबर को बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को घना कोहरा दर्ज किया गया है तथा वर्तमान में अधिकांश भागों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *