Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

प्री डीएलएड परीक्षा 2025 में फर्जीवाड़ा, मूल अभ्यर्थी की जगह डमी अभ्यर्थी ने दी परीक्षा

जोधपुर, 16 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। प्री डीएलएड परीक्षा 2025 में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक मूल अभ्यर्थी ने अपने स्थान पर परिचित को परीक्षा में बैठाने के लिए सौदा तय किया था। लेकिन परीक्षा में नंबर कम आने और चयन नहीं होने पर डमी अभ्यर्थी को तय रकम नहीं दी गई। मामला अब धौलपुर पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है।

D.El.Ed exam fraud

थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि इस साल 1 जून को आयोजित परीक्षा में मूल अभ्यर्थी सोनू कुंतल की आईडी पर धौलपुर जिले के दिहोली गांव अतरोली निवासी हरिओम पुत्र सुरेशचंद ने परीक्षा दी थी। दोनों के बीच सौदा 23 हजार रुपये में हुआ था, जिसमें 500 रुपये एडवांस दिए गए थे।

हालांकि, परीक्षा परिणाम में सोनू कुंतल को केवल 375 अंक मिले और उसका किसी कॉलेज में चयन नहीं हो पाया। साथ ही, हरिओम ने तय अनुसार उत्तर कुंजी भी उपलब्ध नहीं कराई।

जानकारी में यह भी सामने आया कि परीक्षा का सेंटर धौलपुर के पीजी महारानी गर्ल्स कॉलेज में था, जहां हरिओम ने खुद की आईडी लगाकर परीक्षा दी थी। वह पहले भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता रहा है। सलेक्शन न होने पर मूल अभ्यर्थी ने शेष राशि देने से इनकार कर दिया।

थानाधिकारी ने बताया कि मामला धौलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, इसलिए एफआईआर वहीं भेज दी गई है। अब इस प्रकरण की जांच धौलपुर पुलिस करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *