Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

डूंगरपुर दिशा बैठक: विधायक- सांसदाें के बीच तीखी बहस, सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव

बैठक में सांसद चर्चा करते हुए
दिशा की बैठक में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि

डूंगरपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान सोमवार को उदयपुर के भारतीय जनता पार्टी सांसद मन्नालाल रावत और बांसवाड़ा के बीएपी सांसद राजकुमार रोत के बीच तीखी बहस ने बैठक का माहौल गरमा दिया। दोनों सांसदों की बात तू-तू, मैं-मैं तक पहुँच गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

बीएपी विधायक उमेश डामोर भी इस विवाद में कूद पड़े और उन्होंने मन्नालाल रावत को धमकी देते हुए कहा कि लड़ाई करनी हो तो बाहर आ जाओ, मैदान में खुलकर आओ। मामला शांत कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया।

जानकारी के अनुसार, विवाद एजेंडे से हटकर उठाए गए मुद्दों के कारण शुरू हुआ। सांसद रोत ने कहा कि बैठक के दौरान क्षेत्र की समस्याओं पर खुलकर चर्चा हो सकती है, जबकि रावत ने एजेंडे के अनुसार केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा करने पर जोर दिया। आरोप-प्रत्यारोप के बाद बहस बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

करीब 15 मिनट तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सदन में मौजूद अन्य सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी दोनों पक्षों को शांत करने में सफल रहे। बीच-बचाव के बाद बैठक की कार्यवाही फिर सुचारू रूप से शुरू हुई। इस घटना ने डूंगरपुर में राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना दिया है और भविष्य में बैठक में सुरक्षा व प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता उजागर कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *