Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

वासिफ अली के साथ था दुर्गापुर दुष्कर्म पीड़िता का प्रेम संबंध, पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों लगातार बदल रहें बयान

दुर्गापुर अपराध स्थल

कोलकाता, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस काफी तत्परता से जांच में जुटी है। हालांकि दुष्कर्म पीड़िता लगातार अपना बयान बदल रही है। जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता और इस मामले में गिरफ्तार उसके सहपाठी वासिफ अली के बीच प्रेम संबंध था। व्हाट्सएप चैट और अन्य साक्ष्य से यह साबित हो गया है। हालांकि दोनों लगातार अपना बयान बदल रहे हैं ताकि पुलिस जांच को गुमराह किया जा सके। यह भी पता चला है कि दोनों मिलने के लिए उसी जंगल में गए थे जहां दुष्कर्म हुआ था। अधिकारी ने कहा है कि पीड़िता का गिरफ्तार सहपाठी वासिफ अली के साथ निजी संबंध था और दोनों ने रात को साथ बाहर जाने की बात स्वीकार की है।

पुलिस इन बदलावों को गंभीर मान रही है और उन्हें जानबूझकर जांच को गुमराह करने की कोशिश समझ रही है। सूत्रों ने बताया कि कई मौकों पर दोनों के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाए।

पुलिस अफसरों के अनुसार, पूछताछ में मिले विरोधाभासों के कारण वासिफ अली को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपितों से भी कई बार समकक्ष पूछताछ करवाई गई और आरोपितों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। जांच में मिले कुछ फोरेंसिक नमूने भी तफ्तीश का हिस्सा बने हुए हैं।

जांच दल का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू की स्क्रूटनी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी के बयानों से जांच भटकी है तो उसे ठीक किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता के पिता ने पहले सीबीआई जांच की मांग की थी। पुलिस ने कहा है कि अनुरोध दर्ज किया जाएगा पर अभी तक मामले की प्राथमिक जांच उन्हीं दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर जारी है जिन पर हाल में पकड़ भी बनाई गई है।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *