Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

एमडीएस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, रावण दहन बना आकर्षण

बच्चों ने रामायण के पात्रों की भूमिका निभाकर दी शानदार प्रस्तुतियां

उदयपुर, (Udaipur Kiran News)। एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्व की भावना को जीवंत किया।

एमडीएस स्कूल

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गरबा नृत्य से हुई, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, और हनुमान के रूप में मंच पर आकर रामायण के पवित्र प्रसंगों को साकार कर दिया।

विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट, मां जगदंबा की प्रतिमा और रंगीन पोस्टरों से सजाया गया था। पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल छाया रहा। बच्चों द्वारा “जय श्री राम” के उद्घोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रावण दहन, जिसे विद्यालय के निदेशक डॉ. शैलेंद्र सोमानी द्वारा संपन्न किया गया। रावण के पुतले के जलते ही बच्चों और स्टाफ में उल्लास की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को यह प्रेरणादायक संदेश दिया गया कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करती है।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को दशहरा पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया गया और उन्हें भारतीय परंपराओं से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *