
– ग्रीन लॉजिस्टिक कॉनक्लेव-2025 का शुभारंभ, उप Chief Minister शुक्ल ने ई-कॉमर्शियल व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाकर स्टेक होल्डर्स को किया प्रोत्साहित
भोपाल, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के उप Chief Minister राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कर रहा है. वर्ष-2047 तक विश्व का नेतृत्व करने के लिए विकास के सभी आयामों पर कार्य किया जा रहा है. मैनुफैक्चरिंग, सर्विसेज और कृषि सभी क्षेत्रों में सरकार भविष्योन्मुखी योजनाएं ला रही है. विश्व के नेतृत्व के लिए विकसित भारत के साथ स्वस्थ भारत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता है कि विकास सतत एवं संवहनीय हो. ई-मोबिलिटी इसका महत्वपूर्ण अंग है. केंद्र सरकार की मंशानुरूप राज्य सरकार ई-लॉजिस्टिक्स को प्रोत्साहन दे रही है.
उप Chief Minister शुक्ल गुरुवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में एमपीआईडीसी और सीआईआई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ग्रीन लॉजिस्टिक कॉनक्लेव-2025 के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे. इस सत्र में एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला, सीआईआई के वाईस प्रेसीडेंट महेश पंजवानी, एनएचईवी के प्रतिनिधि सहित इलेक्ट्रिक व्हीकल और लॉजिस्टिक क्षेत्र में कार्य करने वाले औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
उप Chief Minister शुक्ल ने कहा कि प्रदेश व्यापी निरोगी काया अभियान में करोड़ों नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई. जाँच में 30 प्रतिशत नागरिकों में ब्लड प्रेशर, शुगर, डायबिटीज जैसी बीमारियों का चिन्हांकन यह स्पष्ट करता है कि पर्यावरण अनुकूल विकास ही आगे की राह का मार्गदर्शक बन सकता है. आज ई-व्हीकल महंगे लगते हैं, उनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट परम्परागत वाहनों से 70 गुना से भी कम है. साथ ही ई-वाहनों की लाइफ परंपरागत वाहनों से दोगुनी होती है. भविष्य में मांग बढ़ने पर इनकी प्रारंभिक लागत भी कम होगी. शुक्ल ने ई-व्हीकल प्रोत्साहन के लिए सतत जागरूकता का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ई-मोबिलिटी के प्रोत्साहन के लिए ई-हाईवे और ई-इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का विकास ई-मोबिलिटी को गति प्रदान करेगा. राज्य शासन इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उप Chief Minister शुक्ल ने विभिन्न निर्माताओं के ई-कॉमर्शियल व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि स्टेट लॉजिस्टिक एक्शन प्लान में ई-लोजिस्टिक्स को प्राथमिकता दी गई है. इसके लिए आवश्यक अधोसंरचनात्मक विकास के लिए सभी स्टेक होल्डर्स के साथ मंथन किया जा रहा है. सिटी एक्शन प्लान भी बनाया जाएगा. उन्होंने समस्त स्टेक होल्डर्स से सुझाव अग्रेषित करने का अनुरोध किया, ताकि स्टेट एक्शन प्लान में उन्हें शामिल कर सशक्त ई-मोबिलिटी रणनीति का निर्माण किया जाये. औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने देश, विदेश और प्रदेश में लॉजिस्टिक क्षेत्र में ई-मोबिलिटी की संभावनाओं, अवसरों, अधोसंरचना विकास और पर्यावरण अनुकूल विकास के विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए और अपनी अपेक्षाएं व्यक्त की. केंद्र सरकार का नेशनल हाईवे फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल के विभिन्न प्रावधानों का उल्लेख करते हुए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सतत संवहनीय विकास में सहयोग की बात कही. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की सकारात्मक योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया.
(Udaipur Kiran) तोमर
