Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की दूसरे दिन की कमाई आई सामने

हर्षवर्धन राणे, सोनम बाजवा - फोटो सोर्स एक्स

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया है, बल्कि ‘थामा’ जैसी बड़ी रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग दर्ज की थी, वहीं दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का कुल दो दिन का कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हो चुका है। लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब अपनी लागत वसूल करने के बेहद करीब पहुंच गई है और अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में इसे हिट घोषित किया जा सकता है।

सोनम और हर्षवर्धन की केमिस्ट्री बनी आकर्षण का केंद्र

फिल्म देखने के बाद दर्शक हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि हर्षवर्धन ने ‘सनम तेरी कसम’ के बाद फिर से अपने रोमांटिक और जुनूनी अंदाज़ से दर्शकों को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म को ‘इमोशनल और पैशनेट लव स्टोरी’ बताया है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है, जो अपनी इमोशनल और मसालेदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *