Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BUSINESS

अनिल अंबानी समूह मामले में यस बैंक के सीईओ राणा कपूर से ईडी ने की पूछताछ

येस बैंक के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ राणा कपूर का फाइल फोटो

नई दिल्‍ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत यस बैंक के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर से सोमवार को पूछताछ की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर से प्रवर्तन निदेशालय के हेडक्वार्टर में पूछताछ की जा रही है। राणा कपूर के बयान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत दर्ज किए जा रहे हैं।

केंदीय जांच एजेंसी की यह पूछताछ 2017-2019 की अवधि से संबंधित है, जब यस बैंक ने कथित तौर पर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) में 2,965 करोड़ रुपये और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश किया था। एजेंसी ने दावा किया कि दिसंबर, 2019 तक ये निवेश नॉन-परफॉर्मिंग इन्वेस्टमेंट बन गए थे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *