कफ सिरप सिंडिकेट मामले में ईडी की यूपी में छापेमारी

प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार की सुबह से ही Uttar Pradesh की राजधानी लखनऊ में छापेमारी कर रही है. एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह के घर पर छापेमारी की जा रही है. आरोपित के घर के बाहर पुलिस के जवान तैनात हैं. सूत्रों के मुताबिक आरोपित के घर में ईडी की टीम पड़ताल कर रही है. कफ सिरप मामले से जुड़े आरोपितों के 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. Uttar Pradesh में लखनऊ के साथ ही वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर में ईडी की टीम भ्रष्टाचार को पकड़ने की कोशिश कर रही है. रांची और अहमदाबाद में भी ईडी की छापेमारी चल रही है.

(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला

Leave a Comment