Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

शाजापुर : नर्मदा का जल नगरवासियों तक पहुंचाने शुरू हुई कवायद

नई पाइप लाइन के पाइप को आपस में जोड़कर डालने के लिए हुई तैयारी

शाजापुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के शाजापुर नगर में नर्मदा नदी का पानी पहुंचाने के लिए कवायद चल रही हैं। इसके लिए लालघाटी पर जहां इंटकवेल और पानी की टंकी का निर्माण कार्य जारी हैं। इसी क्रम में अब नगर पालिका द्वारा नगर में 16 किमी की पाइप लाइन डालने का कार्य प्रारंभ कर पाईपों को डालने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर में नर्मदा नदी का पानी लाने के लिए लंबे समय से प्रक्रिया चल रही हैं। जिले के मक्सी तक तो नर्मदा नदी का पानी पहुंच गया हैं।

शाजापुर में पानी पहुंचाने के लिए नगर पालिका द्वारा निर्माण कराए जा रहे हैं, क्योंकि नगर में सबसे ज्यादा जरुरत पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए हैं। ऐसे में नर्मदा परियोजना के तहत शाजापुर में नर्मदा नदी का पानी लाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करके पाइप लाइन डाली गई।

नगरीय क्षेत्र में नर्मदा का पानी स्टोरेज करने के लिए साधन नहीं होने के कारण इसकी लाइन को शाजापुर नगर की ओर नहीं खोला गया हैं। ऐसे में अब चल रहे पानी की टंकी और फिल्टर प्लांट के निर्माण पूर्ण होने पर यहां नर्मदा नदी का पानी आएगा। जिसे नगर में प्रदाय किया जाएगा। पानी की टंकी और फिल्टर प्लांट के निर्माण के साथ ही नपा द्वारा नगर में करीब 16 किमी की पाइप लाइन भी डाली जाएगी। क्योंकि नगर में कई स्थानों पर डाली हुई पाइप लाइन बरसों पुरानी हो चुकी हैं। जिससे कई बार पाइप लाइन फुटने की परेशानी भी आती हैं। ऐसे में नपा द्वारा नगर में करीब 16 किमी की पाइप लाइन भी डाली जाएगी। जिससे जल वितरण में कोई परेशानी नहीं आए। इसी क्रम उक्त पाइप लाइन के पाइप को आपस में जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है।

पुराने समय के संसाधनों से जल वितरण में होती है परेशानी

नपा को पुराने समय में तैयार किए गए जल वितरण के साधनों से नगर में जल वितरण करने में परेशानी हो रही हैं। ऐसे में नपा द्वारा इस व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते नपा द्वारा कुछ समय पूर्व जल शुद्धिकरण केंद्र में बनाएं गए बड़े फिल्टर प्लांट की तकनीकी खामियों को दूर करके इसे प्रारंभ किया गया। इसके साथ ही पूर्व में यूआइडीएसएसएमटी योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकियों को भी प्रारंभ किया गया, हालांकि अभी-भी नगर के बढ़ते क्षेत्रफल और आबादी के मान से नपा के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। ऐसे में अब नपा द्वारा नगरवासियों को जल वितरण करने के लिए और ज्यादा साधन जुटाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वर्तमान में नपा द्वारा नगर पालिका कार्यालय के समीप और लालघाटी पर ही पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा हैं।

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन का कहना है कि लालघाटी पर नर्मदा नदी के पानी के लिए फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जा रहा। नगर में 16 किमी की पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए पाइप लाइन को आपस में जोड़कर इसे डालने का कार्य प्रारंभ किया गया हैं। प्रयास है कि दिसंबर 2026 तक नगर में घर-घर तक नर्मदा नदी का पानी पहुंचाया जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / मंगल नाहर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *