
आसनसोल, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) .
West Bengal आसनसोल के नॉर्थ विधानसभा स्थित झिंगड़ी मोहल्ला इलाके मे आयोजित एआईएमआईएम की सभा के दौरान पार्टी के पश्चिम बर्दवान जिलाध्यक्ष दानिश अजीज के ऊपर सभा मे मौजूद कुछ लोगों ने एक के बाद एक कई अंडो की बरसात कर दी. साथ मे पत्थर भी फेंके.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम आसनसोल स्थित नॉर्थ विधानसभा के झिंगड़ी मोहल्ला में आयोजित एआईएमआईएम की सभा के दौरान नेताओं के भाषण चल रहे थे. इसी क्रम में एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष दानिश अजीज के ऊपर अंडे और पत्थर फेंके गए, दानिश अजीज ने घटना को लेकर तृणमूल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऐसा कार्य करके वह एआईएमआईएम के बढ़ते कदम को रोक नही सकते एआईएमआईएम West Bengal के अवाम के हित मे काम करेगी और करती रहेगी.
—————
(Udaipur Kiran) / संतोष विश्वकर्मा
