

पूर्व मेदिनीपुर, 08 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पिछले 10 से 15 वर्षों से जारी जल निकासी समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर Monday को पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा-दो ब्लॉक विकास कार्यालय (बीडीओ कार्यालय) का ग्रामीणों ने घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. एगरा-दो ब्लॉक के विवेकानंद ग्राम पंचायत अंतर्गत श्यामपुर सहित आसपास के कई गांवों के सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.
स्थानीयों का आरोप है कि हर वर्ष बरसात के समय करीब तीन से चार गांवों में बारिश का पानी जमा होकर गंभीर जलभराव की स्थिति बनती है. जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से लगभग 300 बीघा कृषि भूमि बुरी तरह प्रभावित हो रही है. लंबे समय तक खेतों में पानी भरा रहने से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका और आर्थिक स्थिति पर व्यापक असर पड़ा है.
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई. ग्राम पंचायत, बीडीओ कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी तक लिखित और मौखिक रूप से आवेदन दिए, लेकिन वर्षों से समस्या जस की तस बनी है. समाधान ना मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश Monday को फुट पड़ा.
घटना की सूचना मिलते ही एगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में लाने का प्रयास किया. पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.
बीडीओ संकलिता चंद्र ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है. स्थल का निरीक्षण कर जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता
