Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

सुलतानपुर में अवैध पटाखा व्यवसायी के घर विस्फोट मामले में आठ गिरफ्तार , पांच कुंतल अवैध विस्फोटक बरामद

गिरफ्तार आरोपित

सुलतानपुर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पटाखा व्यवसायी के घर हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार को हुई इस कार्रवाई में 22बोरियों में भरा 506 किलोग्राम (पांच कुंटल)अवैध विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया गया। जिसमें से आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज चार आरोपियों को गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

दीपावली से पांच दिन पहले बुधवार को मियागंज गंगेव में एक अवैध पटाखा व्यवसायी के घर विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया और आसपास के कई पड़ोसी घरों को भी नुकसान पहुंचा। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे।विस्फोट की सूचना मिलते ही जिले और प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल की जांच पड़ताल की गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम ने आज मियागंज (गंगेव) में छापा मारा। इस दौरान अवैध पटाखे और विस्फोटक बनाने के सामान के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें यासीन पुत्र नजीर, अब्दुल हमीद पुत्र सुबराती, सोहेल पुत्र अनीस उर्फ खोटू (सभी निवासी गंगेव, कोतवाली जयसिंहपुर) और कौशर अली पुत्र अख्तर अली (निवासी बरौसा, कोतवाली जयसिंहपुर) शामिल हैं।जबकि मामले में कुल आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों के पास से 22 बोरियों में भरा 506 किलोग्राम(पांच कुंटल) विस्फोटक पदार्थ/पटाखा (निर्मित व अर्द्धनिर्मित), एक लोहे का तराजू, पटाखा निर्माण हेतु एक चरखा जैसी मशीन, 17 किलोग्राम बारूद, 19 किलोग्राम रद्दी अखबार और एक नुकीला लोहे का सूजा बरामद किया गया।मुख्य अभियुक्त यासीन पुत्र नजीर के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उसके विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत एंटी पावर थेफ्ट थाना सुलतानपुर में भी कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, चार उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *