Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

बिल्डरों से साठगांठ कर प्रोफाइल फंडिंग करवाने वाले गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार

बिल्डरों से साठगांठ कर प्रोफाइल फंडिंग करवाने वाले गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिल्डरों के साथ सांठगांठ कर धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्रोफाइल फंडिंग कराने तथा फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन दिलवाने वाले गैंग के आठ लोगों को उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शुक्रवार काे गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर निरीक्षक सचिन कुमार और उनकी टीम ने आज रामकुमार, नितिन जैन, मोहम्मद वसी, शमशाद आलम, इंद्र कुमार कर्मकार, अनुज यादव, अशोक कुमार उर्फ दीपक जैन उर्फ रिंकी, ताहिर हुसैन सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से एसटीएफ ने 126 पासबुक, 170 डेबिट कार्ड, 45 आधार ,कार्ड 27 पैन कार्ड, 15 आईडी कार्ड, निर्वाचन आयोग के पांच पहचान पत्र, 26 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, तीन कारें, विभिन्न व्यक्तियों के होम लोन, पर्सनल लोन से संबंधित दस्तावेज तथा घरों की रजिस्ट्रियां बरामद की है। इनके 220 बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी मिली है, जिन्हें फ्रिज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ये पूछताछ के दौरान पता चला है कि यह बदमाश कूटरचित दस्तावेज को बनाकर फेक नाम से कई बैंकों से धोखाधड़ी से फ्लैट और मकान पर होम लोन करवा रहे थे। उसके बाद ये लोग गायब हो जाते थे। यह गैंग फर्जी प्रोफाइल बनाकर चंडीगढ़ ,उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों के बिल्डरों के सांठगांठ करके बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी से प्रोफाइल फंडिंग भी कर रहे थे। अब तक की जांच में करीब 10 बैंकों से 100 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का पता चला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *