Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश की आठ एमएसएमई इकाइयों ने मुंबई में की सहभागिता

मध्य प्रदेश की आठ एमएसएमई इकाइयों ने मुंबई में की सहभागिता

भोपाल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों ने अन्नपूर्णा अनूफूड इंडिया-2025 में सहभागिता कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फुड प्रोसेसिंग और एग्री मुंबई में हुआ। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश की कुल आठ एमएसएमई इकाइयों ने भाग लिया, जिनमें 3 इकाइयाँ महिला उद्यमियों द्वारा संचालित हैं। सभी चयनित इकाइयों को उद्योग विभाग, द्वारा विभागीय सहयोग प्रदान किया गया। विभाग द्वारा इकाइयों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए तथा संपूर्ण लॉजिस्टिक एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए इकाइयों का चयन उद्योग विभाग द्वारा किया गया जिसमें उनके उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार क्षमता एवं बाजार संभावनाओं को आधार बनाया गया। प्रदर्शनी के दौरान उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रभावी प्रदर्शन किया एवं देश-विदेश से आए क्रेताओं एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों से सार्थक व्यावसायिक संवाद स्थापित किया।

उन्होंने बताया कि यह सहभागिता स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, निर्यात संभावनाओं के विस्तार तथा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उद्योग विभाग की यह पहल प्रदेश में उद्यमिता, रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही है। महिला सशक्तिकरण एवं मातृ शक्ति को उद्यमिता की ऊंचाईयों तक पहुंचाने का विभाग का यह अभिनव प्रयास है। विभागीय महिला अधिकारियों ने इस पहल को अमली जामा पहनाया।

अन्नपूर्णा अनूफूड इंडिया में मध्य प्रदेश की कुल 8 एमएसएमई इकाइयों में पुष्पा फूड्स प्रोडक्टस-जबलपुर, आरोहन अग्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड – भोपाल, हैलाइड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड – जबलपुर, ग्रेनोक्सी -शहडोल, ऑवन क्लासिक्स – जबलपुर, रमन ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड – डिंडोरी, निर्मल मसाला – हरदा, पराज इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड – मण्डला ने भाग लिया। उनमें से 3 इकाइयाँ पुष्पा फूड्स प्रोडक्टस, हैलाइड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड और ऑवनक्लासिक्स महिला उद्यमियों द्वारा संचालित हैं और आरोहण एग्री, रमन ग्रीन एवं अधिमान्य स्टार्ट अप है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *