Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

सोनीपत: शव को लेकर जाते हुए पुलिस कर्मी, इनसेट में मृतक रामकुंवार का फाइल फोटो

सोनीपत, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत जिले में नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट

में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा केएमपी जीरो प्वाइंट के

समीप जठेड़ी गांव के पास हुआ। सोमवार को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव

को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मृतक की पहचान जठेड़ी गांव निवासी राम कुंवार (71 वर्ष) के

रूप में हुई है। बताया गया है कि वह साइकिल पर सवार होकर किसी निजी काम से जा रहे थे।

जैसे ही वह केएमपी पुल के नजदीक जीरो प्वाइंट पर पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार

ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही

मौत हो गई। हादसे में साइकिल सवार ट्रक के टायरों के बीच आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही

उनकी सांसें थम गईं।

घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन

गया। पुलिस ने मौके से शव और क्षतिग्रस्त साइकिल को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात

को सुचारू किया जा सके। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से ही काबू कर लिया है। मृतक के

परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के

खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *