लखनऊ में लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या

लखनऊ, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूट का विरोध करने पर की गई हत्या मान रही है। मृतका की पहचान यशोदपुरम सेक्टर आई में रहने वाली नीलमा श्रीवास्तव (74) के रूप में हुई है।
पड़ोसियों ने बुधवार सुबह घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर जाकर देखा। अंदर पहुंचने पर पड़ाेसी बुजुर्ग का शव जमीन पर पड़ा देख घबरा गए और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस काे सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव घर के पीछे वाले कमरे में मिला। गले पर चोट और दबाव के निशान थे। कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एडीसीपी गोपी नाथ सोनी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक महिला नीलमा बीमार रहती थीं और टिफिन सर्विस चलती थी। वह घर में अकेली रहती थीं। उन्हाेंने कहा कि घटना गंभीर है। लूट के कारणों की जांच की जा रही है। माैके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में रात 2:33 बजे एक संदिग्ध युवक शॉल ओढ़े हुए घर के पास से गुजरता दिखा है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी हुई है।
—————
(Udaipur Kiran) / Harsh Gautam



