Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाल में एमाले के केपी ओली और ईश्वर पोखरेल के बीच चुनावी मुकाबला शुरू

अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार अपना मत देते हुए

काठमांडू, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । काठमांडू के भृकुटीमंडप में जारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के 11वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही आगामी नेतृत्व के लिए अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और वरिष्ठ नेता ईश्वर पोखरेल के बीच चुनावी मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों नेता अपने-अपने पैनल के साथ चुनावी मैदान में हैं।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से मतदान करने के लिए महाधिवेशन प्रतिनिधि आज सुबह 8 बजे से ही कतार में लग चुके हैं। महाधिवेशन में अध्यक्ष पद के लिए केपी शर्मा ओली और वरिष्ठ ईश्वर पोखरेल ने मतदान किया है।

नए नेतृत्व के चयन के लिए मतदाता कतारबद्ध हैं। आज के चुनाव से 301 सदस्यीय केंद्रीय समिति के लिए पदाधिकारियों का चयन होगा, जिसमें 1 अध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 1 महासचिव, 3 उपमहासचिव और 9 सचिव चुने जाएंगे। मतदान स्थल पर कुल 80 मशीनें लगाई गई हैं। एक मशीन में मतदान करने वाले मतदाता को उसी मशीन पर सभी उम्मीदवारों के लिए वोट डालना होगा।

मतदान प्रक्रिया में समय लग सकता है, लेकिन मतगणना में अधिक समय नहीं लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के कारण 80 मशीनों में पड़े मतों को जोड़ने और निर्वाचन आयोग द्वारा नतीजा सार्वजनिक करने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *