Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

हाई कोर्ट बार चुनाव में चरम पर चुनावी सरगर्मी

हाई कोर्ट बार चुनाव में चरम पर चुनावी सरगर्मी

जयपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2025–26 के चुनाव 11 दिसम्बर को होने जा रहे है। बुधवार को नामांकन की अंतिम तिथि रही। जिसके बाद अब प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की गई है। इस बार चुनाव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बार परिसर इन दिनों उत्साहित समर्थकों नारों और शक्ति-प्रदर्शनों से गुलज़ार है। जहां बुधवार को प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ हर्षोल्लास में नामांकन दाखिल किया। जिससे परिसर में चुनावी त्यौहार जैसा माहौल बना नजर आया।

जानकारी के अनुसार इस बार राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2025–26 के अध्यक्ष पद पर महेंद्र शांडिल्य, राजीव सोगरवाल, अंशुमान सक्सेना, संगीता शर्मा, रामरूप मीणा और इंद्रेश शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सभी प्रत्याशी लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क साध कर समर्थन जुटा रहे हैं और शक्ति-प्रदर्शन भी तेज़ हो गया है। वहीं महासचिव पद पर इस बार दीपेश शर्मा प्रमुख दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं, जबकि अन्य प्रत्याशियों में प्रमिला शर्मा,अशोक कुमार यादव और कैलाश चंद पंचोली भी मैदान उतरे हैं।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए बहुकोणीय मुकाबला बना हुआ है। जिसमें अनुराग कलावटिया, टेकचंद शर्मा, शालिनी शिरोन, सुनील कुमार शर्मा, श्वेता पारीक और मनोज दीक्षित प्रमुख रूप से मैदान में हैं। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर आयुष कटारा, गौरव शर्मा, प्रीति शर्मा, अंकित कृष्ण गर्ग,चित्रलेखा गौड और सचिन कुमार के बीच मुकाबला देखा जा रहा है।

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सोशल सेक्रेटरी पद के लिए उपासना आर्य, निधि सुवालका और निकिता भार्गव ने नामांकन दाखिल किया है। साथ ही लाइब्रेरी सेक्रेटरी पद पर बॉबी दत्ता और कृष्ण कुमार शर्मा आमने-सामने हैं। वहीं जॉइंट लाइब्रेरी सेक्रेटरी पद के लिए प्रज्ञा पांडे और शिव आत्मा कुमार ने दावा पेश किया है। साथ ही जॉइंट सेक्रेटरी पद पर भी भारी भीड़ देखने को मिली है। इस पद के प्रत्याशियों में कपिल शर्मा, शिवम अवस्थी, हमेंद्र सिंह शेखावत, मनीष कुमार, मोहम्मद जुबेर, मनीष मालवाल, गणेश दत्त गौतम, अक्षय दत्त शर्मा, शिवम कुमार शर्मा,हिमांशी मीणा और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में एग्जीक्यूटिव मेंबर पद के लिए भी बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें राजेश कुमार शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, आर.एम. जैन, सांवरमल ओला, अनुश्री अग्रवाल, चंद्रकांत चौहान,देवेश सिंह, शुभम जैन,अजय सिंह राजावत ,नरेंद्र पारीक, जले सिंह, अर्पण कुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दुष्यंत सिंह नरूका, मुकेश कुमार चौधरी, जमीला खान, सौरभ तिवारी सुरेश कुमार और विष्णु कुमार शर्मा शामिल हैं।

चुनाव अधिकारी नरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 11 दिसंबर को संपन्न होंगे। इस बार पांच हजार पांच सौ बत्तीस अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें बार सदस्य अपने-अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। वहीं मतगणना अगले दिन 12 दिसंबर को की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *