जींद : ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जींद, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाभर में एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को बिजली निगम कर्मियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बिजली निगम कर्मियों ने सरकार तथा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि इस नीति को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान रामजुआरी व प्रदर्शन का संचालन सचिव सुरेश नैन ने किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने यह पॉलिसी लागू की तो दुर्घटनाएं अधिक बढ़ जाएंगी।
सरकार से मांग करते हैं कि ऑनलाइन पॉलिसी को बंद कर दें। बिजली निगम में हर तरह की ऑनलाइन पालिसी बंद की जाए। सुनील कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार ने कहा कि विभाग में ऑनलाइन पॉलिसी को लागू नही होने दिया जाएगा। इस पॉलिसी में बहुत सी खामियां है। टैक्रीकल कर्मचारी को ऑनलाइन पॉलिसी में लिया गया तो दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाएगी। इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि इस पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। मांग पूरी नही हुई तो वो ठोस कदम उठाने को मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो ऑनलाइन पॉलिसी लागू करने की बात कही है वह बिजली बोर्ड के लिए खतरे की घंटी है। यह ऑनलाइन पॉलिसी तो शिक्षा विभाग में जरूरी है। अध्यापकों को तो कुर्सी पर बैठ कर शिक्षा देनी है जबकि बिजली विभाग में तो खंभे पर चढ़ कर काम करना है। आज कर्मी का एक एरिया चेंज कर देते हैं तो उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि लाइनमैन को एरिया की अधिक जानकारी नही होती है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। लाइन पर काम करते हुए कई साथियों के साथ हादसे भी हो चुके हैं। यब बहुत खतरे का काम है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा



