Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

नहर पटरी क्षेत्र में मिला हाथी का शव

मृत हाथी

हरिद्वार, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरिद्वार वन रेंज के बहादराबाद बीट क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक नर हाथी की कावड़ पटरी के पास शव मिली।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम जब नियमित गश्त पर थी, तभी उन्हें आज सुबह सड़क किनारे हाथी का शव पड़ा मिला। टीम ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर, एसडीओ व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हाथी का पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग के अनुसार मृत हाथी के दोनों दांत सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका नहीं है।

प्राथमिक जांच में हाथी की मौत का कारण बिजली का करंट लगने से माना जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में बाड़ बंदी के लिए डाले गए तारों में करंट आने से उसमें फंसकर हाथी की जान गई। वन विभाग अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *