Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

अजमेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने का तीसरी बार मिला ई मेल

अजमेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने का तीसरी बार मिला ई मेल

अजमेर, 23 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । जिला कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी का ई मेल तीसरी बार फिर अजमेर जिला प्रशासन को मिला है। कलेक्टर लोक बंधु को तीसरी बार ई मेल से धमकी मिली सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर पर सतर्कता के साथ सभी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं एवं बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, साइबर ब्रांच, अभय कमांड सेंटर सहित अन्य जांच एजेंसियां व अधिकारी काम में जुट गए। कलेक्ट्रेट परिसर को कम से कम समय में खाली कराया गया। इस दौरान प्रशासनिक गलियारे में दहशत और हलचल बनी रही।

मेल में कलेक्ट्रेट में तीन जगह आरडीएक्स लगाने की धमकी दी गई थी। मेल करने वाले ने लिखा धमाके से पहले कलेक्ट्रेट का जल्द खाली करवा दीजिए। मेल की जानकारी मिले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभूसिंह और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट होगई। एएसपी जांगिड़ ने बताया कि धमकी का मेल मिलने पर परिसर को खाली करवाकर सुरक्षा एजेंसियों को जांच के लिए व्यवस्था दी गई । जांच के बाद धमकी अफवाह निकली।

गौरतलब है कि पूर्व में भी दो बार धमकी मिल चुकी है किन्तु ई मेल करने वाले का सुराग पुलिस अभी तक नहीं लगा सकी है। इस स्थिति में कर्मचारियों में काफी दहशत व्याप्त है। पूर्व में मिली ध​मकियों में कलेक्ट्रेट परिसर के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस बार दरगाह नहीं लिखा गया। दरगाह में इस बार ख्वाजा साहब का 814वां सालाना उर्स चल रहा है जिसे लेकर लाखों लोग अजमेर आए हुए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *