Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

विद्युत राजस्व वसूली के सतत् लक्ष्य पर दिया जोर

वर्षों से लंबित बकायेदारों का स्थाई विद्युत विच्छेदन में लाएं तेजी

उत्तरकाशी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुरुवार को विद्युत वितरण खंड बड़कोट के अंतर्गत विद्युत राजस्व वसूली के सतत् लक्ष्य पर जोर दिया गया है।

अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल चकराता ई युद्धवीर सिंह तोमर ने समीक्षा बैठक करते हुए बड़कोट खंड अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड बड़कोट एवं पुरोला में पुराने विद्युत बिलों के निस्तारण, विद्युत कैंपों में हुए राजस्व वसूली, बकायेदारों से विद्युत बिलों की वसूली की जानकारी ली गई।

इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी मुख्यालय द्वारा निर्धारित किए जाने वाले लक्ष्यों की वसूली हेतु वृहद स्तर पर कैंपों का शिविर लगाकर कर वर्षों से लंबित बकायेदारों का स्थाई विद्युत विच्छेदन में तेजी लाएं। उन्होंने विद्युत चोरी रोकने और विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे कार्मिकों को अवर अभियंता यह सुनिश्चित कराए कि लाइन पर कार्य कर कार्मिक टी एंड पी का प्राथमिकता के साथ उपयोग करें। उक्त बैठक में राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता वीर दयाल का स्थानांतरण 33/11 के0 वी0 उपसंस्थान बर्नीगाड़ से 33/11 के0 वी0 उपसंस्थान आराकोट तत्काल प्रभाव से कर दिया गया।

बैठक में विद्युत वितरण खंड बड़कोट के अधिशासी अभियंता ई धर्मवीर सिंह, उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण उपखंड बड़कोट अजय सेमवाल, उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड पुरोला इं मीनाक्षी चौहान, लेखाकार सुनील बिष्ट, अवर अभियंता प्रताप सिंह, नीरज नौटियाल, वीरदयाल, नरेंद्र राणा, सुनील शाह, गौरव नाथ, उपखंडीय लिपिक नरेश लाल, नीरज कुमार उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *