Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

बैतूल में आज युवा संगम के तहत रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मेला (फाइल फोटो)

बैतूल, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार को प्रातः 11 से 4 बजे तक आमला के शासकीय डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में युवा संगम के तहत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में 14 प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले में आयशर सीआईआई कौशल विकास पीथमपुर में ट्रेनीवर्कर के 100 पदों, वर्धमान फैब्रिक प्रा.लि.बुदनी में मशीन ऑपरेटर के 100 पदों, कुलोदय टेक्नोपैक प्रा.लि. दमन गुजरात में मशीन ऑपरेटर, मैकेनिक, हेल्पर के 100 पदों तथा प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन भोपाल में ट्रेनी कर्मी के 50 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई होना आवश्यक है। रैडस्टैंड इंडिया तामिलनाडु में मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी के 40 पदों के लिए योग्यता 10वीं 12वीं आईटीआई, डिप्लोमा तथा न्यू जील फैशन वियर प्रा.लिमिटेड धार में मशीन ऑपरेटर के 80 पदों के लिए योग्यता 5वीं से स्नातक होना अनिवार्य है।

इसी प्रकार यशस्वी ग्रुप भोपाल में अप्रेंटिसशिप के 50 पदों, क्वैस कार्प बेंगलोर में 50 पदों के लिए योग्यता 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा तथा सिपेट भोपाल में मशीन ऑपरेटर , ट्रेनी के 50 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं आईटीआई होना आवश्यक है। शक्ति मोटर्स मुलतापी प्राइवेट लिमिटेड मुलताई में सेल्स एग्जीक्यूटिव सेल्स मैनेजर मैकेनिक के 25 पदों के लिए योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा होना अनिवार्य है। जेके बायो एग्रीटेक प्रा.लि. भोपाल में सेल्स एक्जीक्यूटिव के 20 पदों और आरएफएमआई ग्रुप बैतूल में ऑफीस वर्क, फील्ड वर्क, मार्केटिंग, टेलीकालिंग के 50 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक आवश्यक है। टैलेंटकॉर्प सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नागपुर में अप्रेंटिस के 50 पदों तथा रीया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान में मशीन ओपरेटर, ट्रेनी के 60 पदों के लिए योग्यता 10वी, 12वी, आईटीआई स्नातक, डिप्लोमा होना आवश्यक है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *