Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी गैंगस्टर रामजी पटेल गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़

उरई, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आटा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और 25,000 रुपए के इनामी कुख्यात गैंगस्टर रामजी पटेल के बीच हुई मुठभेड़ में वह गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. धुरेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

घटना आटा थाना क्षेत्र के उकासा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक यात्री प्रतीक्षालय के पास हुई। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि ग्राम संधी निवासी कुख्यात गैंगस्टर रामजी पटेल किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बनाकर गोविंदम होटल की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी और थाना आटा प्रभारी अजय कुमार ने संयुक्त टीम बनाकर मुठभेड़ की रणनीति तैयार की और संदिग्ध का इंतजार करने लगे। जैसे ही पुलिस टीम ने रामजी पटेल को रोकने का प्रयास किया, उसने बिना किसी चेतावनी के पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा और स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक गोली रामजी पटेल के पैर में लगी। गोली लगने के बाद वह घायल अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में ले लिया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रामजी पटेल एक कुख्यात और सक्रिय अपराधी है। उसके खिलाफ जिले में दो दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत भी उस पर दो मामले चल रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपए का इनाम भी घोषित था। एसपी ने बताया कि रामजी पटेल लगातार सक्रिय था और हाल ही में भी किसी बड़े अपराध की साजिश रचने में शामिल होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *