Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सुसाईड नोट छोड़ने वाला इंजीनियरिंग छात्र पुलिस को काशी में मिला

सुसाईड नोट छोड़ने वाला इंजीनियरिंग छात्र पुलिस को काशी में मिला

जबलपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पिछले दिन से लापता 18 वर्षीय छात्र को पुलिस ने बनारस (काशी) से रविवार को सकुशल बरामद कर लिया। छात्र हॉस्टल में एक सुसाइड नोट छोडऩे के बाद गायब हो गया था, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए आत्महत्या का जिक्र किया था।

सीएसपी रांझी सतीश साहू ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से लगातार तलाश जारी थी। कमरे में सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजन चिंतित थे। आखिरकार छात्र को सुरक्षित बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया गया है। उमरिया जिले का रहने वाला छात्र बीई प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है और गोकलपुर हॉस्टल में रहता था। उसने फेसबुक पर एक मोबाइल खरीदने का विज्ञापन देखा और लिंक पर क्लिक किया। उसे मोबाइल पसंद आया जिसकी कीमत 29,800 थी। उसने पिता से मिले पैसे और कुछ दोस्तों से उधार लेकर यह राशि ऑनलाइन पेमेंट कर दी। भुगतान के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है। विभिन्न नंबरों से आए कॉल्स पर उसने कुल 29,835 का भुगतान किया था।

फ्रॉड का शिकार होने के बाद छात्र ने आत्मग्लानि में सुसाइड करने का फैसला किया। उसने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था मम्मा-पापा माफ कर देना, अब नहीं जी पाऊंगा। मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। मेरे साथ फोन वाला स्कैम हुआ है, पुलिस में शिकायत कर देना। इसके बाद उसने 12 अक्टूबर की शाम हॉस्टल छोड़ दिया। छात्र ने 16 अक्टूबर को अपने पिता को फोन कर बताया कि वह बनारस के काशीघाट पर है। सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू ने यूपी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस टीम ने छात्र को सकुशल बरामद कर जबलपुर लाया और परिजनों को सौंप दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *