Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

इंग्लैंड ने रचा इतिहास: टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 रन पार करने वाली पहली टीम, दक्षिण अफ्रीका पर 146 रन से बड़ी जीत

मैनचेस्टर, 13 सितंबर (Udaipur Kiran News)। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड ने शुक्रवार देर रात (भारतीय समयानुसार शनिवार) इतिहास रच दिया। इंग्लिश टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 2 विकेट खोकर 304 रन ठोक दिए और किसी फुल-मेम्बर टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बन गई।

England vs South Africa T20

इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे फिल सॉल्ट, जिन्होंने सिर्फ 60 गेंदों पर नाबाद 141 रनों की विस्फोटक पारी खेली। यह किसी इंग्लिश बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। वहीं कप्तान जोस बटलर ने 30 गेंदों में 83 रन जड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

पहले ही ओवर से इंग्लैंड ने अपने आक्रामक इरादे जाहिर कर दिए थे। बटलर ने मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टीम ने महज 5.5 ओवर में 100 रन बना लिए। इसके बाद सॉल्ट ने 39 गेंदों में शतक पूरा कर इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 16.1 ओवर में ही 158 रन पर सिमट गई। कप्तान एडेन मार्कराम (41) और ब्योर्न फोर्टुइन (32) ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने कोई टिक नहीं सका। जोफ्रा आर्चर ने 25 रन देकर 3 विकेट और सैम करन ने 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। यह इंग्लैंड की टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है।

संक्षिप्त स्कोर
इंग्लैंड: 304/2 (20 ओवर) – फिल सॉल्ट 141* (60 गेंद), जोस बटलर 83 (30 गेंद), ब्योर्न फोर्टुइन 2/52
दक्षिण अफ्रीका: 158 (16.1 ओवर) – एडेन मार्कराम 41, ब्योर्न फोर्टुइन 32, जोफ्रा आर्चर 3/25, सैम करन 2/11
परिणाम: इंग्लैंड ने 146 रन से जीत दर्ज की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *