Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

टी-20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय अस्थायी टीम घोषित, जोश टंग को मिला मौका

वोक्स

लंदन, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आगामी टी-20 विश्व कप 2026 के लिए मंगलवार को अपनी 15 सदस्यीय अस्थायी टीम की घोषणा की। तेज गेंदबाज जोश टंग को पहली बार टी-20 टीम में शामिल किया गया है। टंग इंग्लैंड के लिए आठ टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने देश के लिए कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय या वनडे मैच नहीं खेला है।

टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा के साथ-साथ ईसीबी ने जनवरी-फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद क्रिकेट दौरे के लिए भी टीम का ऐलान किया है। टी-20 विश्व कप और श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी-20 टीमों का कप्तान हैरी ब्रूक को बनाया गया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी टी-20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह श्रीलंका दौरे की टीम से बाहर हैं। वह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं।

ईसीबी ने अपने बयान में कहा, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टी-20 विश्व कप की अस्थायी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाएंगे, क्योंकि वे इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान लगी चोट से उबरने के लिए इंग्लैंड की मेडिकल टीम के साथ रिहैबिलिटेशन जारी रखे हुए हैं।”

इसके अलावा ऑलराउंडर विल जैक्स अक्टूबर में न्यूजीलैंड के सफेद गेंद दौरे से बाहर रहने के बाद वनडे और टी-20 दोनों टीमों में वापसी कर रहे हैं, जबकि शीर्षक्रम के बल्लेबाज जैक क्रॉली की भी दिसंबर 2023 के बाद पहली बार वनडे में वापसी हुई है।

इंग्लैंड की टीम 22 जनवरी से शुरू होने वाले अपने श्रीलंका दौरे पर तीन वनडे और फिर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही, जिसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

इंग्लैंड टीम हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका टीमहैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीमहैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, ज़ैक क्रॉली, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड।

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले

वनडे:22 जनवरी – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो24 जनवरी – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो27 जनवरी – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

टी-20 :30 जनवरी – पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, कैंडीएक फरवरी – पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, कैंडीतीन फरवरी – पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, कैंडी———–

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *