Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
SPORTS

एशेज 2025-26: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, आर्चर बाहर-बेथेल को मौका

इंग्लिश क्रिकेटर जैकब बेथेल

मेलबर्न, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2025-26 सीरीज के चौथे टेस्ट (बॉक्सिंग डे टेस्ट) के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह शामिल किया गया है, जबकि जैकब बेथेल को ऑली पोप के स्थान पर मौका मिला है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बाईं साइड में खिंचाव (लेफ्ट साइड स्ट्रेन) के कारण शेष दौरे से बाहर हो गए हैं।”

आर्चर पहले तीन टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 80 ओवर गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट झटके। उनकी गैरमौजूदगी इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है, खासकर तब जब टीम पहले ही मार्क वुड को खो चुकी है और सीरीज में 0-3 से पीछे चल रही है। ऐसे में मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड की कोशिश प्रतिष्ठा बचाने की होगी।

वहीं, बल्लेबाज ऑली पोप को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है। नंबर तीन पर खेलते हुए इस दौरे पर छह पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर पर्थ टेस्ट में बना 46 रन रहा।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

ज़ैक क्राउली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग

बॉक्सिंग डे टेस्ट से इंग्लैंड की नजरें सीरीज में वापसी के बजाय सम्मान बचाने पर टिकी होंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया क्लिन स्विप करने के इरादे से उतरेगा।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *